उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी के मार्गदर्शन में ‘स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन गाइडेंस’ के अंतर्गत कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सीमा तिवारी द्वारा ‘रोजगार, उद्यमिता विकास अवसर एवं आनंद मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला 800 से अधिक छात्राओं को शिक्षा से रोजगार, योग्यता से अवसर और आत्मनिर्भरता से नेतृत्व की दिशा में जोड़ने के लिए सशक्त प्रयास है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों, उद्यमिता विकास योजनाओं तथा स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया । इस कॅरियर मेले में शहर की लगभग 45 विभिन्न प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें, जहाँ छात्राओं को सीधे प्लेसमेंट, इंटर्नशिप एवं रोजगार से संबंधित सुनहरे अवसर प्राप्त हुए । यह कंपनियाँ फार्मा, फाइनेंस, बैंकिंग, मानव संसाधन (HR), डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थकेयर एवं शिक्षा जैसे विविध एवं उभरते क्षेत्रों से संबंधित थी, जिससे छात्राएँ अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर चयन कर सकी। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाने का अवसर प्रदान किया गया । छात्राओं ने हस्तशिल्प (Handicrafts), कला एवं क्राफ्ट सामग्री, सजावटी वस्तुएँ, सिलाई, कढ़ाई की वस्तुएं, ज्वेलरी, पेंटिंग, उपहार के लिए वस्तुएं, सुखी खाद्य वस्तुएं आदि के स्टॉल लगाए ।
Author: Shabd Agni
.
