VISITORS

0 0 6 0 3 6

February 11, 2026 11:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 11:15 am

ऑस्ट्रेलिया को हरा फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

कप्तान ओलिवर का प्रयास रहा नाकाम
शब्द अग्नि न्यूज़ ।  बुलवायो । कप्तान ओलिवर पीक का शानदार शतक भी ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार से नहीं बचा सका । इंग्लैंड ने 27 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान थॉमस रेव की शतकीय पारी से 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलिवर अंत तक टिके रहे, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.3 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत या अफगानिस्तान से होगा सामना
इंग्लैंड का अब फाइनल में सामना भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है, लेकिन वह अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान ओलिवर ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
ओलिवर का शतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 50 रन पूरे करने से पहले ही उसने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि, नितेश सैमुअल ने 47 रन की पारी खेली। लेकिन ओलिवर अंत तक टिके रहे। ओलिवर ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए। वहीं, आर्यन शर्मा ने 34, विल ने 15, हेडन सिचलर ने 15 और स्टीवन होगन ने तीन रन बनाए । इंग्लैंड की ओर से सेबास्टियन मोर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडन और रल्फी एलबर्ट को दो-दो विकेट मिले, जबकि एलेक्स फिंच और फरहान अहमद को एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड की पारी
इससे पहले, इंग्लैंड के लिए थॉमस ने 107 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए जिसके दम पर इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। थॉमस को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा कैलब फालकोनर ने 40 रन बनाए, जबकि फरहान अहमद 28 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेडन और नादेन कूरे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल बाइरोम और आर्यन शर्मा को एक-एक विकेट मिले।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर