VISITORS

0 0 7 1 7 6

March 30, 2026 11:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:08 pm

आबकारी विभाग ने 1 लाख की अवैध शराब जब्त की

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार इंदौर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गुरुवार को वृत्त – पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम के द्वारा गश्त के दौरान नवलखा रोड से अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में एक दोपहिया वाहन टीवीएस E20 जुपिटर स्कूटर से अवैध मदिरा परिवहन कर ले जाई जा रही काले बड़े बेग और गाड़ी की डिक्की में 150 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 100 पाव देशी प्लेन मदिरा सहित कुल 250 पाव देशी मदिरा (कुल 45 बल्क लीटर) बरामद की गई। बरामद मदिरा को वाहन सहित जब्त कर आरोपी सुमित पिता राधेश्याम चौकसे निवासी पीथमपुर सिटी होम्स कॉलोनी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 23 हजार 400 रुपए है। प्रकरण में विवेचना जारी है। आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक अजय चंद्रवाल, तरुण सिंह जाट, परमजीत कौर का सराहनीय योगदान रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर