आरडीएसएस, एसएसटीडी के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले: ऊर्जामंत्री श्री तोमर
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करें। आरडीएसएस, एसएसटीडी के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो । उपभोक्ता सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ये बातें कही। रविवार दोपहर पोलोग्राउंड इंदौर स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्यालय में आयोजित मिटिंग में उन्होंने कहा कि आरडीएसएस के अंतर्गत किसान हो, घरेलू हो, गैर घरेलू हो या औद्योगिक श्रेणी का उपभोक्ताओं के लिए नए कार्य हो रहे हैं, ये कार्य गुणवत्ता से हो, समय से पूर्ण किए जाए, ताकि परियोजना का उद्देश्य समय पर सफल हो। श्री तोमर ने कहा कि आरडीएसएस अंतर्गत जो ऐजेंसियों लापरवाही कर रही है, उन पर कठोर कार्रवाई की जाए, अच्छा कार्य करने वाले एजेंसी को नियमानुसार अतिरिक्त कार्य दिया जा सकता है।
श्री सिंह ने केपेसिटर बैंक की स्थापना के बाद उनका गुणवत्ता परीक्षण एवं उनसे हो रहे फायदे की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएबीएल, एलटीएमटी लेब का सतत पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। कंपनी के प्रबंध निदेश अनूप कुमार सिंह ने कहा कि आरडीएसएस अंतर्गत 97 में से 37 प्रिड का कार्य पूर्ण होकर बिजली आपूर्ति हो गई हैं, वहीं सात हजार सात सौ ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है। एलटी केवल कर्य, अंडर ग्राउंड केवल, ग्रिड रिनोवेशन व अन्य कार्य सतत पूर्ण होते जा रहे हैं। मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता एसएस करवाड़िया, श्रीमती सुषमा वैश्य, आरसी जैन, एससी वर्मा, निर्मल शर्मा, शहर अधीक्षण यंत्री डोके गाठे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. ईएन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Author: Shabd Agni
.
