VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 6:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 6:43 pm

किसानों के 10 लाख रुपए तक के ऋण माफ

शब्द अग्नि न्यूज़  । ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार दोपहर को ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष के पहले प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। इन घोषणाओं में किसानों को डेयरी प्रोजेक्ट लगाने के लिए प्रेत्साहित करना और 10 लाख रुपये तक के ऋण माफ करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्हैया लोक गीत मंडलियों के गीतों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कन्हैया लोकगीत में आनंद आ गया। गोपाल कृष्ण का जीवन सबको आकर्षित करता है। हम कभी कठिनाई में फंसे तो कन्हैया जी को याद करो कुलैथ में लोकसभा के समय आया था। आपने हमारी पार्टी को उस समय आशीर्वाद दिया।
विधानसभा में हमने बजट के जरिए किसानों के लिए 1 विकास काया का भूमिपुजन लोकार्पण लाख करोड़ की सौगात दी है। सीएम ने आगे कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों की जिंदगी के लिए किया है। कोर्ट के आदेश पर भगवान श्रीराम आए। अब वो दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी कन्हैया जी भी मुस्कुराएंगे। कांग्रेस ने आजादी के बाद किसी भी किसान परिवार से मुख्यमंत्री नहीं दिया, वो छोटे मन के लोग हैं। चंबल मैया के पानी शिवपुरी, गुना, राजगढ़ जहां तक जा सकता है, वहां तक ले जा रहे हैं। ये चंबल की धारा गंगा जी को मजबूत करती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर