VISITORS

0 0 6 0 6 9

February 12, 2026 10:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 10:32 am

अपनी मांगों को लेकर किसानों का हाइवे पर धरना प्रदर्शन आज पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी मार्ग परिवर्तन हेतु दिशा निर्देश जारी

शब्द अग्नि/एजाज मंसूरी

खलघाट । आज  खलघाट टोल पर एक किसान आंदोलन है, जिसकी वजह से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है और बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह आंदोलन संभवतः कृषि संबंधित मुद्दों पर है, हालांकि इस विशेष प्रदर्शन के कारण की विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा, धामनोद में सितंबर 2025 में एक किसान संगोष्ठी और प्रदर्शनी भी आयोजित हुई थी, जिसमें 75 कंपनियों ने भाग लिया था और खेती की नई तकनीकों पर चर्चा की गई थी।

संभावित मार्ग परिवर्तन मार्ग

पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में धामनोद थाना क्षेत्रांतर्गत खलघाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 (आगरा–मुंबई मार्ग) पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उक्त मार्ग के दोनों तरफ (जिला बड़वानी से जिला इंदौर की तरफ एवं जिला इंदौर से जिला बड़वानी की तरफ) आवागमन करने वाले समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, भारी एवं मध्यम वाहनों के समस्त ट्रक/ट्रेलर/वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि दिनांक 01/12/2025 को अपने गंतव्य तक पहुँचने हेतु निम्नलिखित डायवर्जन मार्ग का उपयोग करें।

 

यह रहेगा संभावित डायवर्शन एवं प्रतिबंधित मार्ग 

1. जिला – बड़वानी से जिला – इंदौर की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को खलघाट से धामनोद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो मनावर → तासगांव → चंदवड़ → झगड़ापुरी → पलासिया चौकी → गुवाड़ी → मानपुर होते हुए इंदौर पहुँच सकेंगे।

2. जिला – इंदौर की तरफ / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन एवं मध्यम वाहनों को काकड़िया चौकी से महाराष्ट्र रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहन हनुमंत्या → गड़ी → मनावर → बड़ोद → कसारदाब → बड़वानी जा सकेंगे।

3. इंदौर / मनावर / गुवाड़ी / बड़वानी / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले समस्त भारी एवं मध्यम वाहनों को बामनखेड़ा फाटा (तासगांव रोड) से डायवर्ट किया जाएगा तथा सभी प्रकार के मावा/ढाबा वाहनों का धामनोद टोल के सामने से धामनोद बायपास होते हुए मनावर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

4. धार / राजगढ़ / महाराष्ट्र / बड़वानी की ओर जाने वाले वाहनों को गुजरी से महेश्वर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

5. महेश्वर से धामनोद की ओर आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर