VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:31 pm

लूट के इरादे से हुई महिला गार्ड की हत्या

 

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले को ब्याज पर पैसा चलाने से जोड़ा, लेकिन जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे असल वजह दोनों भाइयों का कर्ज में डूबना और पारिवारिक मजबूरियां थीं।

डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने नंदबाग क्षेत्र में रहने वाली गायत्री कुर्मी की हत्या के मामले में अमित मौर्य और सुमित मौर्य नामक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका तीसरा साथी अमित निवासी वीणा नगर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अमित और सुमित भागीरथपुरा के रहने वाले हैं। दोनों के पिता आशीष मौर्य भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार हो गए थे, जिससे उनकी किडनी खराब हो गई। लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका डायलिसिस चलता रहा। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में शासन स्तर से कोई मदद नहीं मिली, जिसके चलते परिवार पर भारी आर्थिक बोझ आ गया। इलाज, घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई के कारण दोनों भाई कर्ज में डूब गए।

हालात इतने खराब हो गए कि अमित इस साल अपने दो बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भर पाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले गायत्री कुर्मी के पड़ोसी रह चुके थे और जरूरत पड़ने पर उससे उधार पैसे भी लेते थे। उन्हें यह जानकारी थी कि गायत्री ब्याज पर पैसा चलाती है और अकेली रहती है। इसी कारण उन्होंने उसके घर चोरी की योजना बनाई, ताकि कर्ज और आर्थिक संकट से निकल सकें। अमित ने अपने भाई सुमित से चर्चा की और तीसरे साथी अमित को भी योजना में शामिल कर लिया। तीनों ने पहले रेकी की और सुबह के समय वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर