VISITORS

0 0 7 2 0 9

April 3, 2026 10:05 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 10:05 am

उज्जैन : सिंहस्थ मेले में फायबर लाइन डलेगी

मेले के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में टेलीकॉम कंपनी 100 से अधिक नए टावर लगाएगी
शब्द अग्नि / उज्जैन। सिंहस्थ- 2028 को लेकर उज्जैन में गुरुवार को आयोजित बैठक में मेला अधिकारी और उज्जैन कलेक्टर ने टेलीकॉम कंपनी और रेलवे के अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ के दौरान नेटवर्क प्लान में टावर साइट अपग्रेड और नए टावर लगाए जाने पर बात हुई।
टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उनकी कार्ययोजना के अंतर्गत सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र में 300 किमी क्षेत्र में फाइबर डाला जाएगा। पहले से मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड करना होगा। जहां अधिक लोगों की आवाजाही रहेगी, वहां कवरेज के लिए लगभग 100 पोल साइट लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र, श्री महाकालेश्वर मंदिर, अन्य प्रमुख मंदिरों और उज्जैन आने वाले मुख्य मार्गों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके लिए हार्ड पाइप डाले जाने पर भी चर्चा हुई। मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में रेलवे अधिकारियों के साथ सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की समीक्षा की गई और केबल शिफ्टिंग और पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जानकारी दी गई कि स्वीकृत 13 रेलवे ब्रिज में से 7 पर काम शुरू हो चुका है । कमेड ब्रिज, कर्कराज पार्किंग से भूखी माता तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग और नर्सिंग घाट पर ब्रिज का काम जारी है। सभी कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर