VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 8:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:35 am

भस्म आरती में पहुंचे फिल्म और टीवी सितारे

अभिनेत्री ऐश्वर्या राज, अभिनेता हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने भगवान के दर्शन किए
शब्द अग्नि / उज्जैन। महाकाल मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती में तीन सेलिब्रिटी शामिल हुए। साउथ फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भकुनी सहित फिल्म और टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान तेजवानी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
महाकाल मंदिर में तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में बॉलीवुड और टॉलीवुड के अभिनेता हितेन तेजवानी पत्नी गौरी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे, वहीं साउथ सिनेमा की अभिनेत्री ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर भगवान की आरती देखी। आरती के बाद सभी ने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली ऐश्वर्या राज भकुनी ने सम्राट, पृथ्वीराज, प्राइड सहित कसम तेरे प्यार की जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। वहीं हितेन और गौरी तेजवानी दोनों कई टीवी सीरियल्स सहित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों सास भी कभी बहू थी जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल का भी हिस्सा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर