शब्द अग्नि न्यूज़ । सिवनी। जिले के लखनादौन नगर परिषद में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में 83 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने जांच के बाद नगर परिषद अध्यक्ष मीना बलराम गोल्हानी, दो सीएमओ सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर दुकानों का मनमाना आवंटन किया गया, जिससे शासन को लगभग 83 लाख रुपए का राजस्व नुकसान हुआ। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 (सी), 13(1) (ए), 13 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Author: Shabd Agni
.
