शब्द अग्नि न्यूज़ । नूंह । हरियाणा के नूंह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा दिल्ली – जयपुर हाईवे पर एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद हुआ। पीछे चल रही एक कार ट्रक में जा घुसी। कार पूरी तरह से आगे से टूट गई और इसका इंजन भी बाहर निकल आया। इसी के पीछे पूर्व राष्ट्रपति की एस्कॉर्ट गाड़ी भी टकरा गई, जिसमें उसका अलग हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले में शामिल एक अर्टिगा गाड़ी (DL1CAJ4542) का एक्सीडेंट नूंह के रिठठ गांव के पास दिल्ली-उ -जयपुर एक्सप्रेसवे पर हो गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चल रहे एक हाईस्पीड ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिसके कारण उसके पीछे चल रही एक वैगनआर कार उसमें पीछे से जा घुसी।
Author: Shabd Agni
.
