VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 11:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:01 pm

उज्जैन : स्टेशन पर युवक से मारपीट सीसीटीवी में कैद चार आरोपी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

शब्द अग्नि / उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक की चार युवकों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर जीआरपी ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की यह घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 के बाहर बने पार्किंग में हुई। जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि, उज्जैन निवासी आशीष देवड़ा के साथ मारपीट की गई थी शुरूआती जांच में पता चला है कि जिन युवकों ने मारपीट की, उनका किसी और से पहले से विवाद चल रहा था। उसी दौरान आशीष भी वहीं खड़ा था। आरोपियों को शक हुआ कि वह उनका वीडियो बना रहा है, इसी गलतफहमी में उन्होंने आशीष पर हमला कर दिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। जीआरपी का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर