शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। क्राइम ब्रांच में एक इंदौर से एक स्टार्टअप चलाने वाली कंपनी से जुड़ी महिला की शिकायत पर विदवेदा पीआरजी एयरो एंड पोर्टस वायेज प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी ने चैन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के एवज में लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी की। विदवेदा कंपनी के डायरेक्टर इंडिया की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से भी जुड़े हैं। उनकी एक कंपनी तकनीकी आपूर्ति भी देती है।
क्राइम ब्रांच में मेघा गर्ग निवासी स्कीम नंबर 54 ने विदवेदा पीआरजी एयरो एंड पोर्टस वायेज प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वचिनाथन थंगवेल के खिलाफ 66 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की एफआईआर कराई है। मेघा गर्ग ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि खिओनी डीआईपीपी और एमएसएमइ के साथ स्टार्टअप है । जिसमें चैन्नई हवाई अड्डे पर रिटेल स्टोर खोलने के लिए जुलाई 2023 में एक अनुबंध के तहत काम किया। जिसमें पहले 45 लाख के लगभग की अनुबंध राशि ली गई। इसके बाद अन्य टुकड़ों में रुपए लिए गए। जिसमें टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 पर काम करने की प्लानिंग की गई। पहले टर्मिनल पर काम करने की बात हुई थी, लेकिन कंपनी की तरफ से टर्मिनल 2 पर काम शुरू कराया गया। जिसमें आर्थिक घाटा होने के साथ शर्तो का भी उल्लघंन हुआ। जिसमें टर्मिनल 2 का काम भी बंद करना पड़ा। बाद में इस मामले में मेघा ने कंपनी से बात करने के लिए काफी चक्कर लगाए, लेकिन वचिनाथन थंगवेल ओर कंपनी की तरफ से रिस्पास नही दिया गया। इसके साथ ही 30 से 35 बार ईमेल करने के साथ ही कई बार कॉल किए गए, लेकिन जबाव नहीं मिला। मामले में मेघा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जिसमें जांच के बाद मामले में एफआईआर रजिस्टर्ड की गई।
Author: Shabd Agni
.
