VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:19 pm

निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर 8 फरवरी से

शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर जिले में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से स्वर्णिम फाउंडेशन इंदौर द्वारा Faces of Tomorrow America ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के सहयोग से निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की जांच एवं पंजीयन का कार्य 8 फरवरी रविवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक धार रोड गुरुनानक टिम्बर मार्केट स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल इंदौर में किया जाएगा। शिविर में अमेरिका के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. ब्रायन रुबिनस्टिन, कटे होठ एवं तालू विशेषज्ञ डॉ. राहुल छाजलानी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन 8 फरवरी से 13 फरवरी तक किए जाएंगे। शिविर में कटे-फटे होंठ एवं तालू, नाक, कान, चेहरे एवं जबड़े की बाह्य विकृति, क्लेफ्ट के कारण नाक की विकृति तथा तालू के ऑपरेशन के बाद स्पष्ट बोली न होने वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा। जले हुए एवं सफेद दाग से संबंधित उपचार इस शिविर में नहीं किया जाएगा।
संस्थापक श्रीमती वीरेन्द्रकुमार रेखा जैन (स्वर्णिम फाउंडेशन) ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। पंजीयन के लिए मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर एवं फोटो ( मोबाइल नम्बर 9329442524) पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वर्मा यूनियन हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 0731-2380609 पर संपर्क किया जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर