VISITORS

0 0 6 0 5 7

February 12, 2026 1:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 1:57 am

गंदगी के बीच बनाई जा रही थी गजक… कार्रवाई

नेताजी सुभाष मार्ग एवं पाटनीपुरा में 2 फैक्ट्रियों को बंद करवाया
शब्द अग्नि / इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर शिवम वर्मा के बड़ी निर्देशन में दल द्वारा कार्रवाई करते हुए शुकदार को नेताजी सुभाष मार्ग स्थित माँ दुर्गा गजक भंडार पर बड़ी कार्रवाई की गई गई।

मौके पर मुरैना मुकेश राठौर प्रतिष्ठान संचालक उपस्थित पाए गए, प्रतिष्ठान संचालक ने जानकारी दी कि वे मुरैना से यहां आए है और शीत ऋतु में गजक, दाना पट्टी आदि का निर्माण कर छोटे गजक विक्रेताओं को सप्लाई करते है प्रतिष्ठान में गजक, मूंगफली दाना पट्टी का निर्माण किया जा रहा था, परिसर में अत्यंत गंदगी पाई गई, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण किया जाना पाया गया, परिसर मे निर्माण किया जा रहे हैं। खाद्य पदार्थ गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जांच हेतु लिए गए अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।


जय माँ दुर्गा गजक भंडार, पाटनीपूरा इंदौर पर भी की गई कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा 56/12 पाटनीपुरा, इंदौर स्थित जय माँ दुर्गा गजक भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान में गंदगी के बीच गजक का निर्माण बिना वैध खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था। मौके पर मूंगफली दाना टुकड़ी, गुड़, तिल तथा पिस्ता फ्लेवर गजक का निर्माण पाया गया। उक्त सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु विभि रूप से संग्रहित किए गए। बिना लाइसेंस खाद्य निर्माण एवं गंभीर रूप से अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठान निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवाया गया। कलेक्टर शिवम ने बताया कि नागरिकों को  शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर