VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 6:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 6:40 pm

रिजर्वेशन डिब्बों में घुसे सामान्य यात्री

शब्द अग्नि न्यूज़ । । इंदौर-मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कोचों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश को लेकर यात्रियों में नाराजगी सामने आई है। यात्रियों ने बताया कि कोच एस 2 सहित अन्य स्लीपर डिब्बों में भीड़ इतनी अधिक थी कि आरक्षित सीटों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। एक यात्री ने शिकायत में लिखा कि उसकी मां, पत्नी और तीन वर्षीय बच्ची अवंतिका एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं, लेकिन कोच में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ट्रेन में भीड़ नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ या रेलवे स्टाफ नजर नहीं आया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। यात्रियों ने इसे सुरक्षा की गंभीर चूक बताया। पूरी घटना को लेकर यात्रियों ने डीआरएम रतलाम, रेलवे सेवा से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक को टैग करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम रतलाम कार्यालय ने आरपीएफ और वाणिज्य विभाग सहित संबंधित विभागों को शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर