VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:52 am

रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या

शब्द अग्नि न्यूज़ । रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भारतीपुर गांव में सोमवार दोपहर एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की । विरोध करने पर आरोपी ने युवती के जबड़े और गर्दन पर बके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर घर से निकली थी। रास्ते में गांव का ही प्रकाश सिंह भिलाड़ा उसे मिला, जिसने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार बका से उसके जबड़े और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी लड़की को घसीटते हुए खेत के अंदर ले गया। मौके पर युवती के शरीर के निचले कपड़े नहीं थे, जिससे उसके साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर