VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:21 pm

बिहार में 20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’

उत्तराखंड की मंत्री के पति का शर्मनाक बयान, बीजेपी बोली- महिला सौदे के लिए नहीं, ये सोच गलत

शब्द अग्नि/पटना। उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है।मामला अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा का है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री के पति कुछ लड़कों पर शादी ना होने पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। गिरधारी सामने बैठे कार्यकर्ता से कहते हैं- ‘चलना हमारे साथ, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे। ‘

विपक्ष ने की कार्यवाही की माँग 

इस पूरे मामले पर को लेकर RJD ने मंत्री के पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बिहार बीजेपी के नेता भी नाराज हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इसे फूहड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। जदयू ने भी बयान को गलत ठहराया है।

आयोग ने लिया स्वयं संज्ञान 

इधर, बिहार महिला आयोग ने पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा, मामले पर महिला मंत्री के पति को नोटिस भेजा जाएगा। उनसे जवाब मांगा जाएगा। वहीं विवाद बढ़ने के बाद मंत्री के पति ने माफी मांग ली है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर