VISITORS

0 0 6 0 3 5

February 11, 2026 11:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 11:07 am

रीसेट थेरेपी पर वर्कशॉप दे रहे है प्रशिक्षण

रीसेट थेरेपी पर तीन दिवसीय वर्कशॉप शुरू जर्मनी के आस्टोपैथ डॉ. टॉम मेयर दे रहे है कुशल प्रशिक्षण
शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। आज की भाग दौड़ भरे जीवन में व्यक्ति जल्दी तनावग्रस्त हो जाता है, जिससे वह जल्दी विचलित भी हो सकता है। उसके जीवन में अंसतुलन आने लगता। धीरे धीरे निराशा की भावना घर करने लगती और वह स्वयं को बीमार सा महसूस करने लगता है। ये विचार जर्मनी के आस्टोपैथ डॉ. टॉम मेयर के है, जो उन्होंने तीन दिवसीय रीसेट थेरेपी वर्कशॉप के शुरूआत में कहे। एक निजी होटल में आयोजित वर्कशॉप में दिल्ली, बेंगलोर, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता इंदौर आदि शहरों के 20 से अधिक आस्टोपैथ और फिजियोथेरेपिस्ट भाग ले रहे है। डॉ. टॉम ने आगे कहा कि स्ट्रेस एक बायोलाजिकल बीमारी है, क्योकि स्ट्रेस के दौरान शारीरिक दर्द होता है। माँसपेशियो पर तनाव या खिंचाव आता है। पैरो की पिंडलिया भर जाती है। सिर भारी सा होने लगता है। डॉ. टॉम ने कहा कि इस स्थिति को री सेट थेरेपी के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। यह एक नई आधुनिक चिकित्सा पद्धति है। अभी यह पद्धति अधिक प्रचलन में नही है, लेकिन भविष्य में यह पद्धति काफी कारगर साबित होगी।

डॉ. टॉम ने कुछ मरीजो पर भी उक्त चिकित्सा पद्धति को अप्लाई कर उसके अच्छे परिणाम भी बताये । वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महेश साहू ने कहा कि रीसेट चिकित्सा पद्धति से केवल शारारिक ही नहीं मानसिक समस्याओ से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह पद्धति हमें चिंता, निराशा, भय, तनाव आदि समस्याओ को जड़ से समाप्त कर सकती है रीसेट थेरेपी के परिणाम मरीज को शुरू दिन से ही प्राप्त होने लगते है। मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियांशु जोशी ने कहा कि जरूरी नही की शरीर में होने वाला दर्द का कारण स्ट्रेस ही हो, इसके और भी कारण हो सकते है। जयपुर के फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. विक्रम यादव ने कहा कि रीसेट थेरेपी बहुत एडवांस और भविष्य की चिकित्सा है। इसमें मरीज को दो तीन सिटिंग के बाद आराम मिलने लगता है। अतिथि स्वागत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृष्णा जलोदिया, डॉ. अदिति, डॉ. कृति गादिया, डॉ आस्था सोनी ने किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि उक्त वर्कशॉप 11 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। वर्कशॉप में डॉ. मेयर प्रतिभागियों को थ्योरी क्लास के साथ ट्रीटमेंट भी सीखा रहे है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर