VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:34 pm

राजस्थान में खुलेंगे अनाज एटीएम ….

शब्द अग्नि न्यूज़ । जयपुर। राज्य में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को अब राशन की दुकान के खुलने – बंद होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। जल्द ही खाद्य विभाग की ओर से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में स्टैंडअलोन अन्नपूर्ति एटीएम (अनाज एटीएम) संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ उन मजदूर परिवारों को मिलेगा, जो सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं और देर रात घर लौटते हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्रों को हटाने के लिए चलाए जा रहे गिव अप अभियान की जानकारी देते हुए खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए यह नवाचार किया जा रहा है। अनाज एटीएम घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर