VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 6:11 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 6:11 pm

प्लेन क्रेश में ग्वालियर की शांभवी की भी मौत

पिता उड़ाते हैं फाइटर जेट…
घर की ‘चीनी’ थी शांभवी पाठक, दादी को भेजा भेजा हाय ददा … का आखिरी मैसेज
शब्द अग्नि न्यूज़ । ग्वालियर। अजित पवार के प्लेन क्रैश में पायलट शांभवी पाठक का भी निधन हो गया है। शांभवी ग्वालियर की रहने वाली थी। 25 साल की शांभवी का बचपन ग्वालियर में ही बीता है। शांभवी पाठक की दादी मीरा पाठक अभी ग्वालियर में रहती हैं। वह अब अकेले रहती हैं। हादसे के बाद मीरा पाठक ने मीडिया से बात की हैं। उन्होंने शांभवी पाठक के बारे में सब कुछ बताया है।
मीरा पाठक ने कहा कि शांभवी पाठक का जन्म ग्वालियर के मुरार में हुआ था। मेरे साथ ही रही है। अब उसका ग्वालियर आना जाना कम होता था। हमलोग उसे प्यार से चीनी कहते थे। घर के सभी लोग चीनी ही कहकर उसे बुलाते थे। पांचवीं तक की पढ़ाई ग्वालियर में ही हुई है। दादी ने बताया कि शांभवी के पिता भी एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर हैं। वह मीराज उड़ाते थे। एयर चीफ के साथ वह रहते थे। पहले ग्वालियर एयरबेस पर ही पोस्टेड थे। शांभवी ने यही रहने के दौरान फाइलट उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। शांभवी पाठक के दादा भी एयर फोर्स में ही थे। वह ग्राउंड स्टाफ थे। पिछले साल उनका निधन हुआ है। उसमें शांभवी ग्वालियर आई थी। वहीं, मीरा पाठक ने कहा कि वह हमसे फोन पर ही बात करती थी।

बहुत दिनों बाद उसके आज सुबह में हाय ददा… गुड मॉर्निंग का मैसेज आया था। मैंने फोन उठाया तो देखा कि उसका मैसेज आया है। शांभवी के निधन के खबर उनके छोटे बेटे ने दी थी। उन्होंने ही सुबह 11 बजे फोन पर कहा कि चीनी की कंपनी के फ्लाइट क्रैश हो गया। इसके बाद उन्होंने बड़े बेटे के पास फोन किया मुख्यमंत्री ने अजित पवार के निधन पर किया दुःख व्यक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री पवार को विनम्र श्रद्धांजलि देकर बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की परम शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव । कहा कि स्व. अजित पवार एक उदार छवि वाले महाराष्ट्र के जमीनी राजनेता थे। उन्होंने अलग-अलग सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया। वे गरीब, वंचित और पिछड़ों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को जारी संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट में लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुआ विमान हादसा हृदय विदारक है। इसमें अजित पवार सहित पांच व्यक्तियों के निधन की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि स्व. श्री पवार उनके अच्छे मित्र थे। उनके निधन से मन व्यथित और पीड़ा से भरा से हुआ है। श्री पवार का इस तरह से हम सबको छोड़कर चले जाना अविश्वनीय है। दुःख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार अजित पवार के समर्थकों और शोकाकुल परिजन के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्लेन दुर्घटना में मृत सभी व्यक्तियों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। और जानकारी ली। मीरा पाठक ने कहा कि 12 अक्टूबर 2025 को वह अपने दादा की बरसी पर आई थी। शांभवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
है। दादी से शांभवी को विशेष लगाव है। अब वह भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रही हैं। साथ ही खुद को संभालने में लगी हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर