VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 3:44 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 3:44 am

हार्दिक खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित

शब्द अग्नि / नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह को इस वर्ष के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन समिति ने एकमात्र नामित किया है। वहीं, युवा शतरंज स्टार दिव्या देशमुख और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले डेकैथलीट तेजस्विन शंकर सहित 24 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार गया है। लिए चुना योगासन खिलाड़ी आरती अर्जुन अवॉर्ड की दौड़ में 27 वर्षीय हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्ड के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। वह 2021 टोक्यो और 2024 पेरिस दिव्या, तेजस्विन और मेहुली अर्जुन अवॉर्ड की दौड़ में ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने इस वर्ष एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी अहम भूमिका निभाई। इस साल एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए चयन समिति ने योगासन खिलाड़ी आरती पाल को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। खेल मंत्रालय से औपचारिक मान्यता मिलने के पांच साल बाद यह पहला मौका है जब किसी योगासन खिलाड़ी को यह सम्मान मिलने जा रहा है। आरती वर्तमान में राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं, और यह खेल 2026 एशियाई खेलों में प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल होगा।
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए अन्य प्रमुख नामों में
शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती, एशियाई खेल 2023 के रजत पदक विजेता तेजस्विन शंकर, निशानेबाज मेहुली घोष जिमनास्ट प्रणति नायक, और भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद शामिल हैं। गायत्री राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं।
किसी भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं
इस सूची में इस बार किसी भी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया है। आखिरी बार 2023 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिला था। गौरतलब है कि, खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जिसमें पदक, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है, जबकि अर्जुन पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। पिछले वर्ष खेल रत्न सम्मान डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार और मनु भाकर को दिया गया था।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की सिफारिशें
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न हार्दिक सिंह (हॉकी) अर्जुन पुरस्कार तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स) प्रियंका (एथलेटिक्स) नरेंद्र (बॉक्सिंग) विदित गुजराथी (शतरंज) दिव्या देशमुख (शतरंज) धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग) प्रणति नायक (जिम्नास्टिक्स) राजकुमार पाल (हॉकी) सुरजीत (कबड्डी) निर्मला भाटी (खो-खो) रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा शूटिंग) एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स) पद्मनाभ सिंह (पोलो) अरविंद सिंह (रोइंग) अखिल शेरॉन (शूटिंग) मेहुली घोष (शूटिंग) सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस) सोनम मलिक (कुश्ती) आरती (योगासन) त्रीसा जॉली (बैडमिंटन) गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन) लालरेम्सियामी (हॉकी) मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स) पूजा (कबड्डी)

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर