VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:26 pm

28 जनवरी को होंगे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 12 और 13 जनवरी को मिलेंगे फार्म

शब्द अग्नि न्युज / इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने बुधवार को इसे घोषित किया। 28 जनवरी 2026 को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी 12 और 13 जनवरी को नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए नामांकन फार्म 15 और 16 जनवरी को जमा कराए जा सकेंगे। निर्वाचन समिति 17 जनवरी को नामांकन फार्म की जांच करेगी। इसी दिन वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी 19 जनवरी दोपहर तीन से पांच के बीच नाम वापस ले सकते हैं।

लगभग 2800 सदस्य है मतदाता 

20 जनवरी को निर्वाचन समिति प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर देगी। इस बार निर्वाचन समिति ने प्रत्याशियों और संघ के सदस्यों के बीच सीधे संवाद की व्यवस्था भी की है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी को कार्यकारिणी सदस्य पद पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी संघ के सदस्यों से सीधे संवाद करेंगे। 23 जनवरी को पदाधिकारी पद के प्रत्याशी और संघ के सदस्यों के बीच संवाद होगा। 28 जनवरी को मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। रात 11 बजे से पहले परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार लगभग 2800 सदस्य मतदान के लिए पात्र हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर