शब्द अग्नि न्यूज़ ।गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझसे मुख्यमंत्री बनने की पेशकश की थी। कहा था कि मैं शपथ लेने की तारीख तय करूं। उस वक्त कांग्रेस के 58 विधायक मेरे समर्थन में थे। सरमा ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने उनसे (सोनिया) कहा था कि वे जून 2014 में कामाख्या मंदिर में होने वाले अंबुवाची मेले के अगले दिन शपथ लेंगे। लेकिन उस समय अमेरिका में मौजूद राहुल ने पार्टी नेताओं को फोन किए और हालात बदल गए’ सरमा ने 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था और 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2021 में असम के मुख्यमंत्री बने।
Author: Shabd Agni
.
