VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 10:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:14 pm

चॉकलेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

शब्द अग्नि / इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित एमआर – 11 रोड के पास मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब चॉकलेट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री परिसर से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक नजर आया। आसपास के रहवासी इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में धुएं के गुबार फैलने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे फैक्ट्री के पीछे वाले हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत प्रबंधन और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। वहीं, आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और तैयार चॉकलेट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण फैक्ट्री का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर