VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:36 pm

वाहन सहित भारी मात्रा में देशी शराब जब्त

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी टीम ने गश्त के दौरान शंका के आधार पर एक जुपिटर दोपहिया वाहन (क्रमांक एमपी09यूझेड4635) को रोकने का प्रयास किया। आबकारी टीम को देख वाहन चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे थैलों से 3 गत्ते की पेटियाँ बरामद हुईं। जिसमें से देशी मदिरा प्लेन के 100 पाव (18 बल्क लीटर), देशी मदिरा मसाला के 50 पाव (09 बल्क लीटर) सहित कुल 27 बल्क लीटर अवैध शराब एवं जुपिटर वाहन (क्रमांक एमपी09यूझेड4635) को जप्त किया गया। जब्त मदिरा एवं दोपहिया वाहन की कुल अनुमानित कीमत एक लाख दो हजार 750 रुपये के करीब है। आबकारी विभाग द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विभाग द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर. सी. डावर के नेतृत्व में वृत्त – छावनी के उप निरीक्षक सुनील कुमार मालवीय की टीम द्वारा की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर