VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:39 pm

नर्मदा-तवा नदी किनारे खेत में मिली मानव खोपड़ी

शब्द अग्नि / नर्मदापुरम के ग्राम मगरिया में नर्मदा और तवा नदी किनारे स्थित एक खेत में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। खेत मालिक सालिकराम तिवारी ने सोमवार सुबह 7 बजे सिंचाई के दौरान इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची माखननगर पुलिस ने धड़ तलाशने के लिए करीब एक किमी के दायरे में सर्चिंग की, लेकिन शरीर का बाकी हिस्सा नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके और एसआई अशोक बरबड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव को भी मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि खोपड़ी काफी पुरानी है और कंकाल बन चुकी है, हालांकि उससे अभी भी बदबू आ रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खोपड़ी पुरुष की है या महिला की । इसकी पहचान और विस्तृत जांच के लिए इसे गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) भोपाल भेजा जाएगा। वहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, सालिकराम तिवारी का खेत नर्मदा और तवा नदी के किनारे है। आशंका जताई जा रही है कि किसी शव का जलदाग (नदी में विसर्जन) या दफन किया गया होगा, जिसे कुत्ते या अन्य जानवर खींचकर खेत तक ले आए होंगे। फिलहाल पुलिस सभी एंगल्स पर जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर