VISITORS

0 0 7 1 7 5

March 30, 2026 9:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 9:35 pm

‘हराम का पैसा मिले तो ले लो और बनवा लो शौचालय’

एमआईएम सुप्रीमो ने महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनाव में भाषण के दौरान कहा 

हैदराबाद। लातूर ऑल इंडिया मजलिस- ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि अगर चुनाव के दौरान राजनीतिक दल पैसा बांटते हैं तो उसे ले लेना चाहिए और उस हराम के पैसे से शौचालय बनवा लेना चाहिए। महाराष्ट्र के लातूर जिले में आगामी लातूर नगर निगम चुनाव के सिलसिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर उसकी विदेश नीति को लेकर भी हमला किया। उन्होंने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “एआईएमआईएम के चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के बीच नकद राशि बांटना शुरू कर दिया। अगर हमने उम्मीदवार नहीं उतारे होते, तो पैसा नहीं बांटा जाता… पैसा ले लीजिए और अगर आपको लगता है कि यह अनैतिक और ‘हराम’ (अवैध) है, तो इसका इस्तेमाल शौचालय बनाने में कीजिए। ‘

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर