अहले सरजमी खिदमत-ए-कौम वेलफेयर सोसायटी ने दिया समाज को अनमोल संदेश
इंदौर। समाज में सादगी, भाईचारे और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हुए अहले सरज़मी ख़िदमत-ए-क़ौम वेलफेयर सोसायटी ने आज अपने 8वें इज्तिमाई निकाह सम्मेलन का सफल आयोजन किया। इस मुबारक मौके पर कुल 15 जोड़ों का निकाह अत्यंत सादगी, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता के माहौल में अंजाम दिया गया।
संस्था प्रमुख कलीम शेख उदनखेड़ी ने बताया कि इस नेक पहल का मूल उद्देश्य उन जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है जो आर्थिक तंगी के कारण शादी जैसे फर्ज को पूरा करने में कठिनाई महसूस करते हैं। कम खर्च, सरल तरीकों और फिजूलखर्ची से दूर रखा गया यह आयोजन समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल बन रहा है।
इज्तिमाई निकाह के बाद दुल्हनों कोकमेटी के सरपरस्त और मेंबर्स द्वारा अपनी बेटियों की तरह विदा किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक और सम्मानजनक हो गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, उलेमा-ए-किराम और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने शिरकत की और नवदम्पत्तियों के लिए खुशहाल जीवन की दुआएँ कीं। यह सम्मेलन खजराना के आईना फार्म हाउस के सामने, पटेल नगर में संपन्न हुआ। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इज्तिमाई निकाह न केवल आर्थिक बोझ कन करता है, बल्कि समाज में भाईचारे, एकजुटता और मानवीय मूल्यों को मजबूती प्रदान करता है। सामूहिक निकाह जैसे आयोजन सानाजिक सुधार और सादगी की परंपरा को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम का समापन इस पैगाम के साथ हुआ
“करो गेहरबानी एहले जमी पर, खुदा मेहरबां होगा अर्श-ए-बरी पर।”
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित हस्तियाँ अभय वर्मा जो, शेख अलीम साहब, हाजी उस्मान पटेल इकबाल खान साहब, हाजी सलीम शेख, पत्रकार परवेज इक़बाल, आरिफ बरकती, एम. एच. खुजनेरी, इकबाल अब्बासी, फाल्ख शेख, इकबाल गंसुरी, गुफरान गंसुरी, शाहिद शेख, इकबाल अब्बासी आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान एजाज खान, डॉ. हसन खान, सैयद दिलशाद हेड साहब, यासोन शेख, जावेद शेख, रहमान मिरथा, वजीर खान, अस्लम अंसारी, नासिर खान, असलम खान, रईस सिद्दीक, जहीर अब्बासी और डॉ. इमरान खान। कार्यक्रम संचालन एवं आभार संचालन युवा समाजसेवी वसीम मेमन व पत्रकार एम. एच. खुजनेरी ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष कलीम शेख उदनखेडी ने आभार व्यक्त किया।
Author: Shabd Agni
.
