वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यूएई को हराया, टूर्नामेंट में की विजयी शुरुआत
दुबई। भारत के नए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में यूएई को 234 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने वैभव के 95 गेंदों पर नौ चौकों और 14 छक्कों की मदद से 171 रन और आरोन जॉर्ज के 69 तथा विहान मलहोत्रा के 69 रनों की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में छह विकेट पर 433 रन बनाए। जवाब में यूएई की 50 ओवर में सात विकेट पर 199 रन ही बना सका। यूएई की बल्लेबाजी भी रही खराब यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं दिखी। यूएई की ओर से उदिश सुरी ने 106 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रन बनाए, जबकि पृथ्वी मधु ने 50 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिए, जबकि किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, खिलान पटेल और विहान को एक-एक सफलता मिली।
में यूएई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन तक छह विकेट गंवा दिए । सुरी और मधु ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 144 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम के हार को अंतर को कम किया। सुरी ने एक छोर संभाले रखा जिससे भारतीय टीम ने नौ गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद यूएई को ऑलआउट नहीं कर सकी। सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पारी
इससे पहले सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। सूर्यवंशी की 171 रन की पारी अब युवा वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह रिकॉर्ड अंबाती राडु के नाम है जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे। यह अंडर-19 वनडे में नौवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही यूएई के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक और फिर 56 गेंद में शतक पूरा किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। वह 33वें ओवर में स्पिनर सुरी की गेंद पर आउट हुए।
Author: Shabd Agni
.
