VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:08 pm

भारत-न्यूजीलैंड मैच टिकट विवाद,

एमपीसीए से प्रशासन ने मांगा जवाब

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को हुए भारत-न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की टिकट बिक्री को लेकर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) विवादों में आ गया है। टिकटों की तेज बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। मैच के बाद आयोजित जनसुनवाई में पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने टिकटों की बिक्री प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने शिकायत में कहा कि ऑनलाइन टिकट इतनी जल्दी कैसे बिक गए और क्या इसमें कोई अनियमितता हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम रोशन राय ने एमपीसीए सचिव सुधीर असनानी को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में टिकट बिक्री की पूरी प्रक्रिया को लेकर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करना होगा। भारत-न्यूजीलैंड मैच के सभी टिकट www.district. in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बेचे गए थे। टिकटों की कीमत 800 रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक थी । विद्यार्थी छूट और दिव्यांग कोटे के बाद जनरल टिकटों की बिक्री 3 जनवरी को सुबह 5 बजे शुरू हुई थी, जो करीब आधे घंटे में पूरी तरह बिक गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत के आधार पर टिकट बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। एमपीसीए के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर