VISITORS

0 0 7 1 6 7

March 30, 2026 12:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 12:32 pm

रेटिंग में भारत का दबदबा बरकरार

कोहली की धाक, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर दो पर, शीर्ष पर हिटमैन रोहित

शब्द अग्नि / दुबई। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। आईसीसी वनडे रैकिंग में बल्लेबाजों में भारत की बादशाहत कायम है। कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोहली पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने के बाद उनकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कोहली का शानदार फॉर्म और रैंकिंग में इजाफा

2021 में पाकिस्तान के बाबर आजम द्वारा नंबर एक स्थान छिनने के बाद कोहली अब पहले पायदान से सिर्फ आठ रेटिंग पॉइंट दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में 302 रन जमाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। सीरीज के आखिरी वनडे में 65* की नाबाद पारी खेलते हुए कोहली ने भारत को जीत दिलाई। इसी प्रदर्शन का असर रैंकिंग में दिखा और वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए।

रोहित शर्मा का दबदबा बरकरार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2024 और 2025 के दौरान वनडे में निरंतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 146 रन बनाए और अपनी शीर्ष रैकिंग कायम रखी। कोहली और रोहित ने आईसीसी वनडे बैटिंग चार्ट में भारतीय वर्चस्व को और मजबूत किया है।

दूसरे भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग

शुभमन गिल ने भले ही उन्होंने वनडे सीरीज नहीं खेली, लेकिन वह अपने पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल दो स्थान चढ़कर 12 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह भारत के बल्लेबाजों की गहराई को दर्शाता है। वनडे गेंदबाजी रैकिंग में भी भारत का दबदबा जारी है। कुलदीप यादव तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रेकिंग में अक्षर पटेल (13वें), अर्शदीप सिंह (20वें) और जसप्रीत बुमराह (25वें) स्थान पर पहुंचकर फायदे में रहे। टेस्ट रैकिंग में भारतीयों का प्रदर्शन टेस्ट बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल नंबर आठ पर टिके हुए हैं, जबकि शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक एक स्थान ऊपर बढ़कर क्रमशः 11वें और 13वें पायदान पर पहुंच गए है। टेस्ट गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर बने रहते हुए शानदार फॉर्म में है। उनके बाद मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी एक-एक स्थान ऊपर आए हैं।

अन्य देशों के खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव

दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और तेम्बा बावुमा की रैकिंग में सुधार हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज में दो मैचों में 18 विकेट लेकर टेस्ट रैकिंग में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई है। इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी के चलते हैरी ब्रूक चौथे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि केन विलियम्सन और स्टीव स्मिथ ने एक-एक स्थान का लाभ कमाया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर