VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:52 pm

इंदौर : 40 बाधक मकान हटाने की कार्रवाई की गई

100 फीट चौड़ी सड़क के लिए इंदौर में बंगलों पर चले बुलडोजर
शब्द अग्नि /इंदौर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को रिमूवल की कार्रवाई की। बीजलपुर से ट्रेजर टाउन होते हुए क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क बनाने में बाधक मकानों दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम का अमला दलबल के साथ यहां पहुंचा और कार्रवाई कार्रवाई के पहले ही नगर निगम की टीम ने मार्किंग करने के साथ ही मुनादी भी कर दी थी, जिसके चलते कई लोगों ने पहले ही अपने निर्माण को मार्किंग तक तोड़ लिया था। आज नगर निगम का अमला पहुंचा और जेसीबी और पोकलेन मशीनों से बाधक मकान दुकानों को हटाया। हालांकि इस दौरान कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी बाधक को हटाने के लिए नगर निगम के 150 लोगों की टीम 3 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन के साथ ही 50 पुलिसकर्मी सहित नगर निगम के आला अधिकारी भी यहां पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के चलते टीम ने दोनों तरफ से रास्ता भी बंद कर दिया था। इधर, कोई विवाद की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया मास्टर प्लान की ये रोड़ है, ये करीब डेढ़ किमी की रोड़ है। इसमें कुछ अतिक्रमण है कुछ कॉमर्शियल दुकानें है, कुछ मकान है। पहले ही यहां अनाउंसमेंट चल रहा था। मार्किंग भी कर दी थी। । कुछ लोगों ने खुद से ही हटा दिया था, कुछ बचा उसे हटाने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद रोड़ को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि मास्टर प्लान की रोड़ हमारी प्रायोरिटी है। बताया जा रहा है कि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद यहां पर फिर से कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर