यात्रियों की संख्या 40 लाख पार
इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट के हवाई इतिहास में 2025 सबसे खास बनने जा रहा है। इंदौर एयरपोर्ट के 87 सालों के इतिहास में पहली बार यात्रियों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक इंदौर
एयरपोर्ट से कुल 40 लाख 47
हजार 358 यात्रियों ने सफर किया है। इस अवधि में करीब 30 हज़ार उड़ानों का संचालन हुआ। औसतन पूरे साल इंदौर से रोजाना 11 हजार से ज्यादा यात्री और 82 उड़ानें संचालित रहीं।
सिर्फ नंवबर में 40.47लाख लोगों ने की यात्रा
एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक जनवरी से नवंबर तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40.47 लाख यात्रियों ने यात्रा की। नवंबर अकेला ऐसा महीना रहा, जिसमें 4.23 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी और 2,973 फ्लाइट्स संचालित हुई। यह अब तक किसी एक माह का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। रिकॉर्ड साल के बीच दिसंबर की शुरुआत में इंदौर एयरपोर्ट ने एक असामान्य स्थिति भी देखी। 3 से 23 दिसंबर के बीच इंदौर से 250 से अधिक उड़ानें रद्द हुई। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और मुंब रूट पर पड़ा, जहां रोजाना 6 से उड़ानें निरस्त होती रहीं। नवंबर जहां प्रतिदिन औसतन अधिक उड़ाने संचालित हो रही थीं, वहीं, दिसंबर के पहले पखवाड़े में यह संख्या घटक औसतन 79 उड़ानें प्रतिदिन रह गई।
8 घंटे बंद रहता है एयरपोर्ट
इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत का काय चल रहा है। इसी कारण एयरपोर्ट रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहता है, जिससे रात की उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है। फरवरी से एयरपोर्ट के पुनः रात में चालू होने की संभावना है, जिससे उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
Author: Shabd Agni
.
