शब्द अग्नि / इंदौर। राजेन्द्र नगर इलाके में रहने वाले ऑटो ड्रायवर का शव नेनौद इलाके में एक सुनसान जगह पर पड़ा मिला। नजदीक ही उसका ऑटो भी खड़ा था। परिवार ने शव मिलने के बाद दोनों थानों की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का कहना था कि राजेन्द्र नगर में पहले उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं, सुनसान इलाके में गांधीनगर पुलिस को ऑटो रिक्शा नहीं दिखा। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।
गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मृतक राजेन्द्र ( 52 ) पुत्र गुलाम यादव निवासी सुख निवास केट रोड है। परिवार के लोगों ने बताया कि राजेन्द्र 23 दिसंबर से लापता था। परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे। बुधवार दोपहर उनका शव यहां पड़े होने की जानकारी लगी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे। परिवार ने बताया कि राजेन्द्र 23 की सुबह स्कूल के बच्चे छोड़ने गए थे। इसके बाद घर नहीं आए। बाद में परिवार के लोग राजेन्द्र नगर थाने पहुंचे थे। जिसमें पुलिस ने पहले आवेदन लेने की बात कही थी। परिवार का आरोप था कि रोड से लगे हुए खाली मैदान में राजेन्द्र का शव मिला, लेकिन उसके बाद भी गांधी नगर पुलिस दो दिन तक लावारिस ऑटो को देखकर जानकारी नहीं निकाल पाई। उनका आरोप था कि दोनों थानों के पुलिसकर्मियों की लापरवाही से राजेन्द्र की जान गई है। राजेन्द्र ने दो शादी की थी। फिलहाल मामला जांच में है।
Author: Shabd Agni
.
