VISITORS

0 0 6 1 7 3

February 15, 2026 5:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 15, 2026 5:01 am

इंदौर : ड्रग माफिया पर सख्ती, युवाओं पर फोकस

 

नशे के खिलाफ लड़ाई सबकी जिम्मेदारी
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नशे के बढ़ते खतरे पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने ड्रग्स पर पूर्ण नियंत्रण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टास्क फोर्स आबकारी विभाग, आयुष विभाग और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नशे के अवैध कारोबार और उसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर निर्णायक कार्रवाई करेगी। कलेक्टर ने ड्रग्स से जुड़े व्यवसायों और संदिग्ध इकाइयों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही, युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में व्यापक जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने को कहा गया है। उनका कहना है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई अकेले प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो अवैध ड्रग्स सेंटरों पर कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी। अभियान के तहत मीडिया के माध्यम से भी नशे के दुष्परिणामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना और शहर को नशामुक्त दिशा में आगे बढ़ाना है। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि नशे के खिलाफ चल रही यह मुहिम प्रभावी और परिणामोन्मुखी बन सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर