VISITORS

0 0 6 0 4 9

February 11, 2026 8:00 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 8:00 pm

इंदौर : पिता के दोस्त ने किया बैड टच

शब्द अग्नि / इंदौर। लसूडिया में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में घुसकर पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि 14 साल की नाबालिग की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि युवक उसके पिता का दोस्त है और उस पर बुरी नजर रखता था । 11 जनवरी को वह कुल्हाड़ी लेने घर आया था और कुल्हाड़ी लेकर चला गया। दोपहर में पीड़िता बेड पर लेटी हुई थी, तभी बाहर से अचानक युवक कमरे में आ गया। उसने कुल्हाड़ी रखने के बारे में पूछा, तो पीड़िता ने दरवाजे के पास रखने की बात कही। पीड़िता को लगा कि वहां से चला गया है, लेकिन अचानक वह बिस्तर के पास आ गया और आरोपी उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब वह चिल्लाई तो धमकाने लगा । उसने रुपए देने की बात कही और कहा कि वह यह बात किसी को न बताए । डर के चलते पीड़िता ने परिवार से बात नहीं की। मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता को अकेला देखकर फिर से अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर