VISITORS

0 0 6 7 9 6

March 10, 2026 6:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 10, 2026 6:05 pm

इंदौर : महिला कर्मचारी ने मालिक पर लगाए

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गोल्ड कंपनी में काम करने वाली महिला सेल्समैन ने कंपनी के मालिक और उसके भाई पर मानसिक प्रताड़ना, हेरासमेंट और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने करीब 20 दिन पहले ही इस संबंध में छत्रीपुरा थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
तुकोगंज पुलिस ने रजत माहेश्वरी की शिकायत पर उनकी कंपनी में सेल्समैन महिला के खिलाफ करीब 60 लाख रुपए के सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में महिला सामने आई है और उसने रजत माहेश्वरी व उसके भाई सौरभ माहेश्वरी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्वेलर ने एक दिन पहले ही महिला के खिलाफ 60 लाख के आभूषण गायब करने की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसने 17 फरवरी को ही छत्रीपुरा थाने में दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, जिसमें मानसिक प्रताड़ना और हेरासमेंट की बात कही थी, लेकिन उसके अनुसार कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

पीड़िता के मुताबिक वह वर्ष 2018 में रजत ज्वेलर्स के सिटी सेंटर स्थित शोरूम में मार्केटिंग सेल्स के पद पर काम करने लगी थी। यहां ज्वेलरी बेचने पर कमीशन दिया जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से उसे करीब साढ़े सात लाख रुपए का कमीशन नहीं दिया गया। कई बार तकादा करने पर रजत के भाई सौरभ ने बाजार में मंदी और नुकसान का हवाला दिया। महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि गोल्ड कंपनी गंभीर आरोप सौरभ ने उसे फार्म हाउस चलने का प्रस्ताव दिया और अक्टूबर 2025 से लगातार उस पर दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार उसने इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन मौका मिलने पर सौरभ ने ऑफिस में उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं। पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी की रात रजत और सौरभ नशे की हालत में उसके भक्त प्रहलाद नगर स्थित घर पहुंचे और उसे साथ चलने के लिए कहा। महिला के अनुसार दोनों ने धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं चली तो उसे जान से मार देंगे और झूठे चोरी के मामले में फंसा देंगे। उस समय उसके पति बाहर आ गए और उन्होंने सुबह ऑफिस में बात करने को कहा। महिला का कहना है कि रजत ने जिस ज्वेलरी के लेनदेन का आरोप लगाया है, उसका करीब 55 लाख रुपए वह अपने जेवर बेचकर चुका चुकी है, जिसकी रसीदें उसके पास हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रजत एमसीएक्स का कारोबार करता है और उसने 10 जनवरी 2026 को उसकी मौजूदगी में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए के बिल फाड़ दिए थे, ताकि जीएसटी और कमीशन से बचा जा सके। महिला ने तुकोगंज पुलिस पर भी जल्दबाजी में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक दिन पहले ही वह बयान देने थाने पहुंची थी, लेकिन मामले की ठीक से जांच किए बिना ही टीआई जितेंद्र यादव ने रविवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। महिला का आरोप है कि एक वकील के कहने पर यह कार्रवाई की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर