VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:22 pm

इंदौर : होमगार्ड का स्थापना दिवस समारोह मनाया

कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ
शब्द अग्नि / इंदौर, निष्काम सेवा को समर्पित होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 6 दिसंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
इसी तारतम्य में कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड इंदौर परिसर में स्थापना दिवस समारोह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्री अविनाश दिनकर द्वारा किया गया। साथ ही हथियारों से सुसज्जित प्लाटून, सिविल डिफेंस प्लाटून एवं यातायात प्लाटून के द्वारा भव्य परेड में उम्दा प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई। तदुपरांत जिला कमांडेंट श्री सुमत जैन द्वारा गृहमंत्री भारत सरकार के संदेश का वाचन किया गया। डिफेंस द्वारा आपदा प्रबंधन संबंधित मॉकड्रिल का आयोजन किया गया ।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर