VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:31 pm

इंदौर : 551 जोड़ो का सामूहिक विवाह

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 551 जोड़ों को सीएम ने वीसी के माध्यम से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं


शब्द अग्नि / इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक मधु गहलोत के पुत्र मोहित सिंह गहलोत और उनकी पुत्रवधू सहित आगर मंडी प्रांगण में सात फेरों के बंधन में बंधने वाले सभी 551 जोड़ों को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र अनुरूप सामूहिक विवाह कार्यक्रम सभी अभिभावकों के विवाह आयोजन के स्वप्न को साकार करने में सहायक है।
मुख्यमंत्री यादव ने यह जानकर खुशी व्यक्त की कि विधायक मधु गहलोत अब तक 10 हजार बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री यादव ने विधायक श्री गहलोत के पुत्र मोहित सिंह गहलोत से अपेक्षा जताई कि वे अपने पिता के समाजसेवा कार्य को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने इस शुभ आयोजन के लिए दादा नर्सिंग फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना और बाबा बैद्यनाथ की धरती में आयोजित इस मंगल कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर