VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 5:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:51 pm

इंदौर महापौर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आज शपथ

महापौर पुष्यमित्र भार्गव बनेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,आज सूरत में आयोजित कॉन्फ्रेंस में लेंगे शपथ

 

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ऑल इंडिया मेयर कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आज 13 दिसम्बर को गुजरात के सूरत में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में नए पद की शपथ लेंगे। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी बैठक 13 व 14 दिसम्बर को सूरत में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देशभर के महापौर हिस्सा लेने सूरत पहुंचे है।इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इसमें शामिल होंगे एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष पद ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद के प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण और आगे महापौरों के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें पूर्व मंत्री एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर