VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 8:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:01 pm

इंदौर : बोरे में मिला नवजात, पुलिस को सूचना

शब्द अग्नि / इंदौर। शहर के प्रजापत नगर की संकरी गली में कोई नवजात को बोरे में बंद कर कचरे के ढेर में फेंक गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। एक राहगीर ने बच्चे की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।
उसे कौन फेंक कर गया, इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। नवजात का जन्म दो से तीन दिन पहले हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार नवजात की तबीयत ठीक है। पुलिस के अनुसार प्रताप नगर के भाजपा पार्षद राकेश जैन के कार्यालय के समीप एक सफेद बोरे में शिशु को रात के समय फेंका गया। रोते हुए बच्चे को देखकर राहगीर ने द्वारकापुरी पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके पर कचरे का ढेर भी लगा था। क्षेत्र के नर्सिंग होम में भी पता लगाया जा रहा है कि दो से तीन में कितनी डिजीवरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर