VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:19 pm

इंदौर : 7 दिसंबर को रणजीत धाम में हुआ मासिक पत्रिका श्री पवन पुत्र के विशेष अंक का विमोचन संपन्न

शब्द अग्नि / रइंदौर। रणजीत अष्टमी के 4 दिवस पूर्व पश्चिम इंदौर में स्थित 141 वर्ष पुराने रणजीत हनुमान मंदिर में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों व रणजीत बाबा के सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश जोशी द्वारा संपादित, प्रकाशित मासिक पत्रिका श्री पवन पुत्र के विशेष अंक का विमोचन किया गया, जो रणजीत हनुमानजी 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभात फेरी को समर्पित था। इस मौके पर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश व्यास और रितेश व्यास ने रणजीत दरबार में पूजन अर्चन के साथ पत्रिका रणजीत हनुमानजी को समर्पित की। विमोचन के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पवनपुत्र के सलाहकार संपादक डॉक्टर पंकज वीरमाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष आलोक अकेला, महासचिव इंदौर कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, सचिव विनोद शर्मा, विद्युत पाठक, दीपक जाट के साथ श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रांतीय अध्यक्ष जेपी नाइक, श्री गौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर के अध्यक्ष मनोहर दुबे, इत्यादि लोग मौजूद थे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर