VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:15 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:15 pm

इंदौर : एसडीएम ने रुकवाई ई-रिक्शा

इंदौर। भाजपा नेता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद चर्चा में आई एसडीएम प्रिया वर्मा का एक बार दबंग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को वे अपनी सरकारी गाड़ी से कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं, तभी उनकी नजर आगे चल रही एक ई-रिक्शा पर पड़ी। ई-रिक्शा में क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चे ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए थे।एसडीएम प्रिया वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने ही ई-रिक्शा को रुकवाया और उसकी जांच करवाई। जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा में करीब 20 से 22 बच्चे सवार थे,

क्षमता सिर्फ 7 से 8 बच्चों की थी जबकि 20-22 स्कूली बच्चे बैठे मिले उसकी। ई-रिक्शा के पीछे और डिक्की वाले हिस्से में भी बच्चों को बैठाया गया था। एसडीएम प्रिया वर्मा ने यातायात पुलिस, इन्दौर बताया कि पूछताछ में ई-रिक्शा चालक ने कहा कि वह बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए स्कूल की ओर ले जा रहा था। बच्चों को नूरानी एकेडमी नामक स्कूल से संबंधित बताया गया । इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के बाहर ही सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उन्हें उनकी क्रिकेट एकेडमी भेजा गया। कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम प्रिया वर्मा ने अपनी गाड़ी से उन्हें एकेडमी तक भिजवाया, ताकि वे सुरक्षित पहुंच सकें। साथ ही स्कूल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। एसडीएम प्रिया वर्मा ने कहा कि इंदौर में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो, इसलिए इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर