VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 2:48 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 2:48 pm

इंदौर : चार पदक जीतकर लौटी इंदौर की बेटी भूमि

शब्द अग्नि / इंदौर। इंदौर की बेटी भूमि अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार पदक अपने नाम किए। एक ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार पदक जीतने वाली वह मध्यप्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को इंदौर लौटने पर कॉलोनीवासियों ने हार-फूल, आतिशबाजी और जुलूस निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। भूमि ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने व्यक्तिगत बायथल में स्वर्ण, ट्राइथल में रजत, जबकि बायथल मिक्स्ड रिले और ट्राइथल मिक्स्ड रिले में कांस्य पदक जीते। ये पदक इसलिए भी खास हैं क्योंकि पेंटाथलॉन अन्य खेलों की तुलना में अधिक कठिन और तकनीकी माना जाता है। बायथल इवेंट में पहले 800 मीटर दौड़, फिर 100 मीटर तैराकी और इसके बाद दोबारा 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होती है। वहीं ट्रायथल में स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग शामिल होती है। शिशुकुंज स्विमिंग एकेडमी की भूमि ने इंदौर में हुई नेशनल बायथल प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे, जिसके आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ. भूमि ने बताया कि इस चैंपियनशिप में इससे पहले भारत को वर्ष 2013 में कांस्य पदक मिला था। इस बार भारत का पहला स्वर्ण पदक उन्होंने दिलाया और एक साथ चार पदक जीतकर इतिहास रचा। प्रतियोगिता में 29 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें भूमि ने अंडर-21 वर्ग में हिस्सा लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर