शब्द अग्नि /इंदौर। यातायात पुलिस को चकमा देकर भागना अब वाहन चालकों के लिए आसान नहीं होगा। चौराहों पर जांच के दौरान भागने वाले वाहन चालकों के टायर किलर की मदद से टायर पंक्चर कर रोका जाएगा। टायर किलर उपकरण अमेरिका के बने हुए है। एक टायर किलर की कीमत 20 रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। टायर किलर नुकीले स्पाइक्स से बनी लंबी पट्टी है, जो सड़क पर फैलाकर रख दी जाती है। जैसे ही संदिग्ध वाहन चालक इसके ऊपर से गुजरेगा, उसके टायर पंक्चर हो जाएगा। पिछले दिनों कमेटी से सहमति मिलने के बाद फिलहाल चार टायर किलर खरीदें है। 8 और आने बाकी हैं। एक टायर किलर की कीमत 20 रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल चार जोन में एक-एक टायर किलर वितरित किए जाएंगे। इस उपकरण को टायर बस्टर, नुकीली पट्टी एवं टायर किलर भी कहते है । इंदौर प्रदेश का पहला शहर है, जहां टायर किलर का प्रयोग शुरू होगा। कई बार वाहन चालक जांच के दौरान संदिग्ध वाहन पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करता है।
Author: Shabd Agni
.
