VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 3:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 3:06 am

जबलपुर : मालगाड़ी चपेट में आने से महिला बच्चे की मौत

शब्द अग्नि / जबलपुर में ट्रेन से उतरने के बाद पटरी पार कर रहे छह लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इनमें से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच मदनमहल स्टेशन पर हुआ मृतकों की पहचान 39 वर्षीय पुष्पा सोनी पति कुलदीप सोनी और 4 वर्षीय राजबीर पिता वीरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग नरसिंहपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। मदनमहल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरने के बाद वे पटरी की तरफ विपरीत दिशा में जा रहे थे, तभी दूसरे प्लेटफॉर्म से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सीएसपी रितेश कुमार शिव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। सभी लोग नरसिंहपुर जिले के मुड़िया गांव के बताए जा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर