VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:42 pm

‘ करारा जवाब मिलेगा ‘ जयवर्धन सिंह

 

दिग्विजय के समर्थन में बेटे जयवर्धन ने फिल्मी स्टाइल में विरोधियों को दिया तगड़ा जवाब

शब्द अग्नि/भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की RSS वाली पोस्ट को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान और दिग्गी की निष्ठा पर उठाए जा रहे सवाल के बीच, जयवर्धन सिंह पहली दफा सामने आए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर का लिखा है, ‘सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है…’ करारा जवाब मिलेगा..!

पूर्व CM दिग्विजय सिंह के बेटे व पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने पहली दफा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर बयान न देकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिग्विजय सिंह की सभा का वीडियो है, लेकिन आवाज के रूप में फिल्मी डायलॉग को जोड़ा गया है। मशहूर फिल्म राजनीति

में मनोज बाजपेयी का फेमस डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें वे कहते हैं कि ‘करारा जवाब मिलेगा।’ जयवर्धन सिंह ने अपने पिता व दिग्विजय सिंह के समर्थन में वीडियो शेयर करते हुए उनके विरोधियों

और कांग्रेस के अंदर दिग्विजय सिंह की राजनीतिक इतिहास व निष्ठा पर सवाल उठाने वालों को सीधे मैसेज दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, सुना है आज समंदर को बड़ा गुमान आया है, उधर ही ले चलो कश्ती जहां तूफान आया है। वीडियो में दिग्गी के एक्शन और राजनीति फिल्म का मशहूर डायलॉग जिसमें मनोज वाजपेयी कहते हैं कि….. बौखला गए हैं, खलबली मच गई है। बदहवासी छाई है। सिंगल प्वाइंट एजेंडा है कि कैसे हमारी एकता तोड़े। बेबुनियाद आरोप मनगढ़ंत स्कैंडल्स और खोद खोद कर कीचड़ उछाल रहे हैं हम पर। मगर आसमान में थूकने वाले को शायद ये पता नहीं है कि पलट कर थूक उन्हीं के चेहरे पर गिरेगा। करारा जवाब मिलेगा’

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर