VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 5:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 5:05 pm

लाखों के जेवर – नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद

 

उज्जैन में नकाबपोश चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित महानंदानगर के सी सेक्टर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। तीन नकाबपोश चोरों एक व्यवसायी के बंद मकान को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात व नकदी चुरा ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी वारदात से पहले इलाके की रेकी करते दिख रहे हैं।
महानंदानगर सी सेक्टर निवासी राजेंद्र भार्गव अपने परिवार के साथ पिछले लगभग 10 दिनों से पुणे में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनका घर पूरी तरह से बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात करीब 2:45 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मैन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी स्कूटर से घटनास्थल पर पहुंचे थे और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए नजर आए। उन्होंने पहले घर के बाहर कुछ देर तक घूमकर इलाके की निगरानी की। इसके बाद मुख्य गेट पर लगे दो ताले तोड़ दिए। चोरों ने बाहर खड़ी स्कूटी को हटाकर घर के अंदर प्रवेश किया और एक-एक कमरे की तलाशी ली। परिवार के सदस्य और पूर्व पार्षद दिलीप भार्गव ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद नानाखेड़ा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोर घर से सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि, चोरी हुए माल कुल कीमत अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। परिवार भी सूचना मिलने पर उज्जैन लौट आया है। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर