VISITORS

0 0 6 7 9 8

March 10, 2026 9:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 10, 2026 9:01 pm

कमल हासन ने ट्रम्प से कहा- अपने काम से काम रखो

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। कमल हासन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक ओपन लेटर लिखकर उन्हें अपने देश पर ध्यान देने की नसीहत दी है। कमल हासन ने दबे शब्दों में डोनाल्ड ट्रम्प की उस नसीहत पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने भारत को रशिया से तेल लेने की छूट दी है। कमल हासन ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्वविटर) से लिखा है, ‘सेवा में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प । माननीय राष्ट्रपति जी, हम भारत के लोग एक आजाद और अपने फैसले खुद लेने वाले देश के नागरिक हैं। अब हम किसी दूसरे देश से ऑर्डर नहीं लेते। कृपया अपने काम से काम रखें। देशों के बीच आपसी सम्मान ही दुनिया में शांति बनाए रखने का सही तरीका है। हम आपके देश और वहां के लोगों के लिए शांति और तरक्की की कामना करते हैं। कमल हासन – एक प्राउड भारतीय नागरिक । संस्थापक- मक्कल नीधि माइअम । ‘

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर